फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Couple dies after being hit by a speeding truck

Katni: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दंपती मौत, रिश्तेदार को छोड़कर वापस जाते समय हुए हादसे का शिकार

Fri, 08 Sep 2023 03:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 03:04 PM IST
सार

Katni News: कटनी जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Katni News: Couple dies after being hit by a speeding truck
दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुठला थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गया और बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सुभाष चंद्र विश्वास और उनकी पत्नी रूपाली विश्वास को अपने रिश्तेदार को नागपुर जाने वाली बस तक छोड़ने बस स्टैंड तक आये हुए थे, तभी लौटते समय यूपी का एक ट्रक उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल भागा। घटना के बाद बस स्टैंड पुलिस द्वारा दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया था, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाश करते हुए उसे थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक डॉ. सुभाष चंद्र विश्वास अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ग्राम चरगवां में रहते थे, बीती रात सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed