फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Both accused absconding from jail arrested within 12 hours, jail guard suspended

Katni News: जेल से फरार दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, जेल प्रहरी निलंबित, पकड़ने वालो को मिलेगा पुरस्कार

Sun, 08 Oct 2023 07:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 07:36 AM IST
सार

Katni News: कटनी जिला जेल की दीवार फांदकर भागने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, जेल प्रहरी को इस घटना के बाद निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Katni News: Both accused absconding from jail arrested within 12 hours, jail guard suspended
कटनी जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिला जेल से फरार हुए दो आरोपी एक-एक करके जेल सुरक्षा कर्मियों के हिरासत में आ गए हैं, जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले जेल प्रहरी को निलंबित किया गया है। तो वहीं, आरोपी को पकड़ने वाले पहरी और अन्य युवक को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


जेल में बंद दोनों कैदी अलग-अलग मामले में विचाराधीन थे, जो कि 6 अक्टूबर की दोपहर जेल की 20 से 22 फीट ऊंची दीवार को फांदकर भाग निकले थे। पुलिस ने बताया कि हत्या और एनडीपीएस के आरोपी भाग निकले थे जिसमें से एक आरोपी बसंत कोल को जेल कॉलोनी के युवक द्वारा पकड़कर जेल प्रबंधन को सौंप दिया था। वहीं, दूसरे आरोपी को 12 घंटे के अंदर ही जेल के पानी निकासी पाइप में छिपे हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि बसंत कोल जो कि एनडीपीएस के मामले पर विचाराधीन था वहीं दूसरा आरोपी ललन कोल हत्या के प्रकरण पर जेल आया हुआ था। दोनों की जेल बिल्डिंग की मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने सीढ़ी का सहारा लेते हुए ऊंची दीवारों पर चढ़ गए और पीछे की दीवार से कूदकर भागने लगे जिसे जेल कॉलोनी के युवक साहिल यादव ने जेल प्रहरियों की मदद से पकड़ कर जेल प्रबंधक को सौंप दिया था। तो वहीं, दूसरा आरोपी सभी को चकमा देकर जेल की पानी निकासी वाली पाइप लाइन में छिपकर बैठ गया था। जिसे देर रात दो बजे के करीब हिरासत में लिया गया जानकारी के मुताबिक ऊंची दीवार से कूदने से हत्या का आरोपी ललन कोल के पैर के हड्डी टूट गई। जिसे इलाज के लिए जेल जिला अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया है वहीं, झिंझरी पुलिस ने भी आरोपियों के भागने पर धारा 224 के तहत प्रकरण दर्ज किया है जिसे पुनः न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed