फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Babu arrested for taking bribe of 12 thousand rupees in Municipal Council

Katni News: रिश्वतखोर पर लोकायुक्त का शिकंजा, नगर परिषद में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बाबू गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Mar 2023 04:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने कार्रवाई के दौरान 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बाबू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Katni News Babu arrested for taking bribe of 12 thousand rupees in Municipal Council
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में एक और रिश्वतखोर बाबू पर लोकायुक्त ने शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई बरही नगर परिषद पर की गई, जहां जबलपुर लोकायुक्त की छह सदस्यीय टीम ने मिलकर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है, पीएम आवास पर नाम चढ़ाने की एवज पर नगर परिषद के सहायक ग्रेड-3 के बाबू अक्षय जोशी द्वारा छींदिया टोला के वार्ड क्रमांक-12 के रहवासी भीम काचेर से 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त में पहुंचकर दर्ज करवाई थी। वहीं, बाबू अक्षय जोशी को 12 हजार की पहली किस्त लेते जबलपुर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता भीम काचरे ने बताया, पीएम आवास बनवाने के लिए उसके द्वारा आवेदन नगर परिषद में दाखिल किया था। उसके बाद बाबू अक्षय जोशी द्वारा लगातार मुझे 15 हजार की रिश्वत देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बात 12 हजार पर बनी, जिसके बाद मेरे द्वारा मामले की शिकायत जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त एसपी को सौंपी गई थी। इस पर आज 12 हजार की रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा है। टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया कि भीम काचेर की शिकायत पर आज बरही नगर परिषद पर रिश्वत लेते बाबू अक्षय जोशी पकड़े गए हैं, जिन पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed