फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Auto driver and his wife beaten with iron rods

Katni News: ऑटो चालक और उसकी पत्नी को लोहे की रॉड से पीटा; नशे के लिए रुपये नहीं दिए तो बदमाशों ने किया हमला

Fri, 15 Mar 2024 04:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

ऑटो चालक और उसकी पत्नी से लोहे की रॉड से मारपीट करते हुए बदमाशों ने पांच हजार रुपयों की लूट की। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Katni News: Auto driver and his wife beaten with iron rods
अस्पताल पहुंचे पीड़ित पति-पत्नी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस सुस्त और बदमाश ज्यादा चुस्त नजर आ रहे हैं। ताजा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र से समाने आया है। यहां छह से ज्यादा आरोपियों ने एक ऑटो चालक और उसकी पत्नी से लोहे की रॉड से मारपीट करते हुए पांच हजार रुपयों की लूट की। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना से पीड़ित हुए कलुआ बडखेड़ा ग्राम निवासी रामदीन यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुड्डी बाई का इलाज करवाने शहर आ रहा था। तभी बडखेड़ा चौराहे पर कुछ अज्ञात बदमाश जो उसे काफी दिनों से परेशान करते हुए दारू और गांजा पीने के लिए पैसा मांग रहे थे, उन्होंने उन पर अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मेरी पत्नी और मुझे गंभीर चोटे आई हैं। 
विज्ञापन


रामदीन यादव ने बताया कि जब मैंने माधवनगर थाने में मामले की शिकायत की तो उन्हें एफआईआर दर्ज करने की वजह मुझे कटनी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

बता दें कटनी जिले पिछले दो दिनों में तीन लूट की वारदात समाने आ चुकी हैं, जिसमें से दो कोतवाली तो एक माधवनगर की शामिल है। बात पुलिस की करें तो पिछले 48 घंटों से महज जांच में उलझी हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते फिरते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed