फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Amazing-amazing! Punches fined one lakh for not getting married, know what is the matter

Katni News: अजब-गजब! शादी न करने पर पंचों ने लगाया एक लाख का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Wed, 22 Mar 2023 05:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Mar 2023 05:41 PM IST
सार

कटनी में कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे गोरेलाल ने अपनी शिकायत सुनाई तो सभी चकित रह गए। बिना सहमति के शादी कराई जा रही थी। जब विरोध किया तो जुर्माना लगा दिया।  
 

विज्ञापन
Katni News: Amazing-amazing! Punches fined one lakh for not getting married, know what is the matter
कटनी में जनसुनवाई में पहुंचा गोरेलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कलेक्टर अवि प्रसाद की जनसुनवाई में अजब-गजब आवेदन लेकर पहुंचे युवक ने सभी का ध्यान आकर्षण कर लिया। युवक का नाम गोरेलाल सिंह है, जो की ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बसहरा का रहने वाला है। उसने मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन लगाया कि बिना सहमति के उसकी शादी किसी युवती से कराई जा रही थी। 12 मार्च को औली एवं 15 मार्च को शादी होनी थी। पर युवक बिना किसी को बताए घर से चला गया। इस पर लड़की वालों ने जमकर बवाल मचाया। दूसरे ही दिन पंचायत बुलवा ली। पंचायत में ग्राम के प्रमुख लोगों के सामने लड़का-लड़की पक्ष के लोग प्रस्तुत हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पंचों ने लड़के पर एक लाख रुपये का जुर्माना कर दिया। 

विज्ञापन


कलेक्टर से मांगी मदद
गोरेलाल ने पंचायत में खूब कोशिश की कि जुर्माना हटा दिया जाए, लेकिन पंच टस से मस नहीं हुए। उसने कलेक्टर अवि प्रसाद की जनसुनवाई में यह किस्सा सुनाया। गोरेलाल पेशे से अतिथि शिक्षक है। उसके घर में पांच भाई है और उनकी जिम्मेदारी उसके कंधे पर है। वह खुद भी एमपीपीएससी और यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। तंगहाल होने की वजह से परेशान है। कलेक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed