{"_id":"660ce7abfda70d754602b185","slug":"katni-news-9th-class-student-raped-by-five-people-including-her-father-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: 9वीं की छात्रा से पिता समेत पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, एक महीने के बाद दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: 9वीं की छात्रा से पिता समेत पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, एक महीने के बाद दर्ज कराया केस
Wed, 03 Apr 2024 10:52 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:52 AM IST
सार
एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच टीआई मधु पटेल को सौंपी गई है। घटना करीब एक महीने पुरानी है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। इसके अलावा गांव के चार अन्य लोगों ने भी पीड़िता के दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र से लगे एक गांव की है।
विज्ञापन
मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मायके में थीं उस दौरान पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गांव के अन्य 4 युवकों पर भी दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि चारों युवकों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच टीआई मधु पटेल को सौंपी गई है। घटना करीब 1 महीने पुरानी है, जब बच्ची के कक्षा 9वीं के पेपर चल रहे थे। वह मामा के घर से पेपर देने के लिए अपने घर आई थी। उस दौरान पिता समेत 5 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पेपर खत्म होने के बाद पीड़िता मामा के घर पहुंची तो उसने मामी और मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
