फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Illegal prostitution was going on in spa center more than 10 young men and women arrested

Katni News: स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध देह व्यापार, 10 से अधिक युवक-युवतियां गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 10:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 10:28 PM IST
सार

कटनी में स्थित हैप्पी स्पा सेंटर में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दस से अधिक युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Katni Illegal prostitution was going on in spa center more than 10 young men and women arrested
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक लंबे वक्त के बाद स्पा सेंटर पर दबिश देते हुए दो थानों की संयुक्त टीम ने एक दर्जन युवक-युवतियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां में संचालित हैप्पी स्पा सेंटर का बताया गया। जहां लंबे वक्त से अनैतिक कृत्य की शिकायत पुलिस को मिल रही थी।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव, महिला टीआई मधु पटेल सहित 15 लोगों की टीम ने मिलकर दबिश देते हुए मौके से छह युवक और छह युवतियों को अनैतिक कृत्य करते पकड़ा। वहीं, पुलिस ने स्पा सेंटर से डेटा रजिस्टर, नकदी, अनैतिक सामग्री सहित आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने बताया कि शिकायतों के आधार पर हैप्पी स्पा सेंटर में छापेमार कार्रवाई करते हुए युवक-युवतियां को पकड़ा है। हालांकि, पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। शहर भर में स्पा सेंटरों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, जहां काम कर रही अधिकांश युवतियां बाहरी इलाकों से लाई गई होती हैं, जिनका न तो पुलिस के पास रिकॉर्ड होता है और न ही स्पा संचालक युवतियों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई भी काफी संदेह के घेरे में दिखी। क्योंकि महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने न सिर्फ स्पा संचालक का बचाव करती दिखीं। बल्कि पकड़े गए आरोपियों की संख्या बताने में काफी हेर-फेर करती दिखीं। बड़ी बात ये है पुलिस ने आरोपियों पर किन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की, इसकी भी जानकारी देने से बचती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed