{"_id":"667016fa7ad1ccf5e609e9dd","slug":"katni-ganja-cultivation-was-going-on-near-river-bank-accused-arrested-ganja-worth-42-thousand-seized-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: नदी किनारे चल रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश दे आरोपी को किया गिरफ्तार, 42 हजार का गांजा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: नदी किनारे चल रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश दे आरोपी को किया गिरफ्तार, 42 हजार का गांजा जब्त
Mon, 17 Jun 2024 04:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:29 PM IST
सार
नदी के किनारे गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 42 हजार रुपये कीमत का गांजा भी जब्त किया।
विज्ञापन
गांजे की खेती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने खितौली चौकी क्षेत्र ने चल रही गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक गांजे के पौधों को जब्त करते हुए खेत मालिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बरही थानांतर्गत ग्राम बरन महगवां से लगी उमड़ार नदी के किनारे स्थित गांजे के पौधे लहरा रहे थे, जिसकी जानकारी मुखबिर से मिलते ही विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने तत्काल बरही टीआई शैलेंद्र सिंह यादव और खितौली चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल को पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम को नदी किनारे खेत में लगे मिले गांजे के पौधे जो की खेत के किनारे लगे हुए थे, उनकी जब्ती बना ली। पुलिस के मुताबिक, खेत में करीब दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े गांजे के पौधे मिले थे, जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए उसका वजन करवाया था। विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बरही थाना क्षेत्र स्थित बरन महगवां गांव में 4.200 किग्रा वजनी के हरे गांजे के पौधे मिले थे, जिसे आरोपी शीतल प्रसाद तिवारी के खेत से बरामद किया है।
विज्ञापन
जब्त गांजे की मार्केट वैल्यू 42,000 रुपये आंकी जा रही है। बरही पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी शीतल प्रसाद तिवारी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
