फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni district administration woke up after Harda accident, raid on firecracker shops and warehouses

MP News: हरदा हादसे के बाद जागा जिला प्रशासन, पटाखों की दुकानों और गोदामों पर छापामार कार्रवाई शुरू

Wed, 07 Feb 2024 02:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Feb 2024 02:48 PM IST
सार

कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शहर में पटाखा दुकानों की जांच की जा रही है। जांच टीम शहर में स्थित सभी पटाखों दुकानों और गोदामों की जांच करेगी। शासन के नियम के विपरीत यदि कोई दुकान या भंडारण पाया जाता है तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Katni district administration woke up after Harda accident, raid on firecracker shops and warehouses
पटाखा दुकानों की जांच शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद कटनी जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बुधवार सुबह प्रशासन की टीम ने पटाखों की फुटकर और थोक दुकानों समेत गोदामों में जाकर जांच शुरू की। 

विज्ञापन


बता दें कि मंलवार देर शाम कलेक्टर अवि प्रसाद ने निर्देश पर जांच दल का गठन किया गया था। जिसमें एसडीएम प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, सीएसपी ख्याति मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया था। बुधवार सुबह 10 बजे से संयुक्त टीमें पटाखों की दुकानों और गोदामों की जांच करने में जुट गई हैं। 
विज्ञापन


एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित पटाखे की दुकानों की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच टीम शहर में स्थित सभी पटाखों दुकानों और गोदामों की जांच करेगी। शासन के नियम के विपरीत यदि कोई दुकान या भंडारण पाया जाता है तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed