फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Crime Two women smugglers arrested with ganja worth Rs 9 lakh

Katni Crime: गांजा ले जाते हुए दो महिला तस्कर गिरफ्तार, गांजे की कीमत नौ लाख रुपये आंकी गई

Sat, 24 Feb 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

कटनी जिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो गांजे की तस्करी कर रही थी। इनके पास से नौ लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Katni Crime Two women smugglers arrested with ganja worth Rs 9 lakh
जब्त गांजे के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल दो महिला आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से 45 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिला गांजा लेकर कटनी आ रही हैं, जिसके बाद एएसपी मनोज केडिया और डीएसपी उमराव सिंह के साथ बड़वारा प्रभारी अनिल यादव अपने पुलिस बल के साथ रूपौध स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान दो महिला हाथों में बोरी लिए दिखी। जो पुलिस को देखकर रास्ता बदल दिया था। महिलाओं की अजीबो-गरीब हरकत को देखकर तत्काल पुलिस ने दोनों को रोका और महिला पुलिस बुलवाकर उसकी गंभीरता से जांच करवाई, जिसमें दोनों की बोरियों से 45 किलो गांजा बरामद हुआ। उसके बाद बड़वारा पुलिस ने दोनों महिला आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उन्हें थाना लाकर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी से गांजा से जुड़ी जानकारी में जुट गए।
विज्ञापन


आपको बता दें, पकड़ी गई महिला आरोपी में एक रीठी थाना क्षेत्र निवासी बताई गई, जिसका नाम राजकली आदिवासी 35 वर्षीय है। वहीं, दूसरी महिला का नाम रेहा पारधी निवासी बरही थानांतर्गत छींदिया ग्राम निवासी है। एसपी ने बताया कि दोनों ही महिला कटनी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र निवासी हैं, जो छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा लेकर कटनी पहुंची थी। आरोपी महिलाओं के कब्जे से 45 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब नौ लाख आंकी है। इन पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed