{"_id":"64304ac4dd2d3ac88b070d46","slug":"katni-crime-shot-in-an-attempt-to-rob-youth-reached-hospital-in-critical-condition-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Crime: लूट की कोशिश में चली गोली, गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचा युवक, संदिग्ध होने के चलते जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Crime: लूट की कोशिश में चली गोली, गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचा युवक, संदिग्ध होने के चलते जांच शुरू
Fri, 07 Apr 2023 10:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:24 PM IST
सार
Katni Crime: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लूट की कोशिश में गोली चली है। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गंभीर हालत में ही हॉस्पिटल पहुंचा। वहीं, मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लूट की कोशिश में चली गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में एक बार फिर बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश करने का मामला समाने आया है। इसमें दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संजय पांडे और उसके चाचा की गाड़ी को बंदूक की नोक पर ओवरटेक कर लूट की कोशिश की गई। इस दौरान युवक द्वारा भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
चीख पुकार सुन बदमाश मौके से बिना पैसे लिए फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों ने हॉस्पिटल पहुंचकर सूचना दी। उसके बाद कुठला पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मौके पर मामले का पंचनामा बनाते हुए जांच शुरू की। एडिशनल एसपी मनोज केडिया ने बताया कि तीन बजे दो बदमाशों ने कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा ग्राम के पास बंदूक से फायर कर दी।
विज्ञापन
घटना में 22 साल का युवक सूरज पांडे को गोली लगी है। चाचा के पास कुछ पैसे थे, जो सुरक्षित हैं। आरोपियों के गोली चलाने की वजह और भी अन्य मामलों को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कुठला थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
