फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Crime News: Body Found of Missing Youth, Kins Allege Murder

MP Crime: लापता युवक की लाश बरामद, जुएं में मिली हार का बदला लेने के लिए हत्या कर शव में लगा दी आग

Sat, 03 Feb 2024 09:20 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 03 Feb 2024 09:20 AM IST
सार

MP Crime News: कटनी जिले के अमेहटा निवासी युवक का शव अधजली हालत में बरामद हुआ है। जुएं में मिली हार का बदला लेने के लिए एक नाबालिग समेत तीन लोगों ने युवक की हत्या कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
Katni Crime News: Body Found of Missing Youth, Kins Allege Murder
कटनी में परिजनों ने लाश को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के अमेहटा निवासी युवक की शव झुकेही स्थित सुखी नहर के अंदर अधजली हालत में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल रवाना किया है। पुलिस का कहना है कि जुएं में मिली हार का बदला लेने के लिए एक नाबालिग समेत तीन लोगों ने युवक की हत्या की। फिर लाश को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की शिनाख्त 35 वर्षीय रामभान दहिया, अमेहटा निवासी के रूप में हुई। वह मंगलवार से अपनी गाड़ी के साथ लापता था। युवक की गाड़ी कैमोर मार्ग में खड़ी मिली तो शव मैहर जिले के झुकेही चौकी अंतर्गत बनी सुखी नहर के पर अधजली हालत में। रामभान दहिया की हत्या से बौखलाए परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। अमेहटा मुख्यमार्ग पर चक्का-जाम कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही तीन थानों की पुलिस  एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों को शांत कराने की कोशिश की गई। हालांकि, परिजन आरोपियों के घर गिराने के साथ उन्हें फांसी की सजा की मांग पर अड़े रहे। हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद जैसे-तैसे पुलिस ने शव को सड़क से अलग करवाते हुए प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिलाया कि हत्या में शामिल सभी आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पैसों के लेन-देन की वजह से हुई हत्या
हत्या की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। जुएं में मिली हार का बदला लेने के लिए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों ने युवक की हत्या की। फिर लाश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed