फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Crime Lover arrested for killing girlfriend on suspicion of infidelity

Katni Crime: बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार,ऐसी मौत दिया था कि जानकर सहम जाएंगे

Sat, 08 Jul 2023 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 09:27 PM IST
सार

Katni Crime: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कंकाल हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी ने ही प्रेमिका को मारकर शव पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
Katni Crime Lover arrested for killing girlfriend on suspicion of infidelity
जंगल में पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने कंकाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतिका अंजना सिंह का प्रेमी ही हत्यारा था, जिसे शक था कि अंजना का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। इसी का बदला लेने के लिए प्रेमी ने पहले अंजना को बिरुहली के जंगलों में ले गया। जहां पहले उसकी गला दबाकर हत्या की, फिर उसके शव को पेड़ से बांधकर जंगली जानवरों के लिए छोड़ आया था।

विज्ञापन


दरअसल, छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही अंजना सिंह 12 जून को पेपर देने के बाद से ही लापता हो गई थी, जिसकी एफआईआर परिजनों की शिकायत पर माधवनगर थाने में दर्ज हुई। अंजना की तलाश के लिए माधवनगर पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज और अलग-अलग लोगों से मिलकर जानकारी जुटाई। माधवनगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा के बताया, 19 साल की अंजना सिंह नैगवां ग्राम निवासी थी, जिसकी गुमशुदगी 13 जून को दर्ज हुई थी। उसको आखिरी बार उसके प्रेमी शिवमंगल के साथ बाइक पर जाते देखा गया। उसके बाद माधवनगर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के घर दबिश देते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें प्रेमी ने अंजना की हत्या करना कुबूल किया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवमंगल सिंह ने बताया, नैगवां में उसकी बहन का ससुराल है। जहां अंजना सिंह से दोस्ती हुई और बात प्यार तक जा पहुंची। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से अंजना न तो मिलती और न ही फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर आरोपी प्रेमी शिवमंगल सिंह को उसे किसी और से बात करने का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद प्लान बनाते हुए पहले तो उसे कैलवारा-रीठी मार्ग स्थित बिरुहली के जंगलों में दो किलोमीटर अंदर ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं नफरत ऐसी कि मृतिका अंजना सिंह के शव को जंगली जानवरों के लिए पेड़ पर दुपट्टे से बांधकर भाग आया। आरोपी के साथ जंगल में पहुंची पुलिस और परिजनों को सिर्फ मृतिका का कंकाल और उसके कपड़े व जूते मिले, जिसे माता-पिता ने पहचानते हुए मृतिका की शिनाख्त की। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed