{"_id":"61daed75722e710dac3d81e7","slug":"katni-bloody-dead-body-of-youth-missing-for-3-days-found-in-shahdar-forest-relatives-did-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटनी: शाहडार के जंगल में मिला 3 दिन से लापता युवक का रक्तरंजित शव, परिजनों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनी: शाहडार के जंगल में मिला 3 दिन से लापता युवक का रक्तरंजित शव, परिजनों ने किया चक्काजाम
Sun, 09 Jan 2022 07:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:43 PM IST
सार
स्लीमनाबाद के धरवारा ग्राम से लगे जंगल में एक 16 वर्षीय युवक का शव गड्ढे में पत्थरों के बीच दबा मिला। मृतक का नाम शिवम यादव था। परिजनों ने युवक के हत्यारों को पकड़ने के लिए चक्काजाम किया। ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन
घटना के विरोध में चक्काजाम करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्लीमनाबाद के धरवारा ग्राम से लगे शाहडार के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धरवार के शिवम यादव पिता बसंत यादव के रूप में की गई है। मृतक शिवम यादव कक्षा 10 वीं का छात्र था जो कि 3 दिन पूर्व अपने घर से लापता हुआ था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
खाई नुमा गड्ढे में मिला शव
मृतक शिवम यादव का शव धरवार के जंगल में एक गड्ढे में पत्थरों के बीच दबा था। शनिवार सुबह मृतक के परिजन उसकी तलाश में जंगल में गए थे, जहां उन्हें मृतक के पैर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की शिनाख्त की। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार डीएस मरावी और टीआई संजय दुबे भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने युवक का शव बाहर निकाला। पत्थरों से दबा होने से युवक का चेहरा बुरी तरह से गल गया था, वहीं उसके पैर जकड़े हुए थे जिसे देखकर उसकी करंट लगाकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। युवक के सीधे हाथ में जलने के निशान भी पाए गए हैं।
परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं । मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक 5 जनवरी को लापता हुआ था लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। पुलिस ने 6 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की लेकिन युवक की तलाश नहीं की। परिजनों ने गांव के ही प्रवीण चौधरी नाम के युवक के साथ मृतक के आखिरी बार घर से जाने की बात कही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही दो लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झूमाझपटी
शव को पीएम के लिए ले जाते समय मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस के बीच झूमाझपटी हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर स्लीमनाबाद की तरफ जाने वाले रास्ते में चक्काजाम कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। एसडीओपी और टीआई के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। परिजनों ने युवक की हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
विधायक के आश्वासन के बाद माने परिजन
ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोंक-झोंक की स्थिति को देखते हुए एसडीओपी ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और विधायक ने परिजनों को आरोपियों के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए और शव को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।