{"_id":"60c73fe98ebc3e2e330789c2","slug":"katni-bjym-leader-did-not-follow-corona-guidelines-had-to-pay-10-thousand-fine-later-said-i-will-not-do-this-from-now-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटनी: कोरोना गाइडलाइंस की अनदेखी, भाजयुमो नेता पर लगा 10 हजार का जुर्माना, कहा- आगे से ऐसा नहीं करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनी: कोरोना गाइडलाइंस की अनदेखी, भाजयुमो नेता पर लगा 10 हजार का जुर्माना, कहा- आगे से ऐसा नहीं करूंगा
Mon, 14 Jun 2021 05:09 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:09 PM IST
सार
कटनी के भाजयुमो के एक नेता मृदुल द्विवेदी पर प्रशासन ने कोरोना महामारी के दौरान जारी दिशानिर्देश का उलंघन करने पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। मृदुल अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। मृदुल ने आश्वासन दिया है कि वह आगे से ऐसा कृत्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। ऐसे में उसे स्थानीय प्रशासन को दस हजार रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
निर्देशों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कटनी जिले के भाजयुमो के अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के समर्थकों को एक सप्ताह के लिए घर से अलग रहने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वे निर्देशों का पालन करने में विफल रहते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आगे से ऐसा कृत्य नहीं करने का दिया आश्वासन
हालांकि, अधिकारियों ने द्विवेदी के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई नहीं की, क्योंकि द्विवेदी ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और इस कृत्य को नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में द्विवेदी को बीते शनिवार (12 जून) के दिन शहर में हुनमान मंदिर के पास अपने समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन मनाते और केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें सभी लोग बिना मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी
इधर, कटनी शहर के तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जन्मदिन की इस पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि जुर्माने की राशि को सामाजिक भलाई के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को दे दिया गया है।
