फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   KamalNath Sandesh Yatra District Vice President snatched mike from hand of District President on stage

MP Politics: कमलनाथ की संदेश यात्रा में गुटबाजी उजागर, मंच पर जिला उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष के हाथ से छीना माइक

Sat, 17 Jun 2023 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 08:47 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस पार्टी अंदरूनी गुटबाजी से परेशान है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही कमलनाथ संदेश यात्रा का आगमन हुआ। इस बीच कार्यक्रम में कांग्रेस की गुटबाजी तब उजागर हुई, जब कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने भरे मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हाथ से जिला उपाध्यक्ष ने माइक छीन लिया।

विज्ञापन
KamalNath Sandesh Yatra District Vice President snatched mike from hand of District President on stage
संदेश यात्रा में गुटबाजी उजागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर जिले में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ संदेश यात्रा का जिले में आगमन हुआ। इस दौरान मुंगावली से होते हुए यह यात्रा शहर के रघुवंशी धर्मशाला पहुंची। जहां कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण के लिए नेताओं के नाम बोले जा रहे थे। इसी दौरान कार्यक्रम में नाम न बुलने से कांग्रेस के दो जिला उपाध्यक्ष नाराज हो गए और कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव के सामने चिल्ला करके अपनी बात रखने लगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष से नाराजगी व्यक्त करते हुऐ तीखी बहसबाजी भी देखने को मिली। जब दोनों ही नेताओं को समझाने के जिला अध्यक्ष माइक लेकर मंच पर खड़े हुए तो कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नसीर उद्दीन ने जिलाअध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव के हाथ से माइक छीन लिया और प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने नाराजगी जाहिर करने लगे। इस दौरान पार्टी के दूसरे जिला उपाध्यक्ष अलीम खा बबलू नाराजगी व्यक्त करते हुए यह कहते हुए नजर आए कि दम है तो यहां से निकाल दो।
विज्ञापन


'पार्टी के अंदर दयनीय स्थिति'
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने मंच पर जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन ने कहा कf यहां पार्टी की जो दुर्दशा है, यहां की बहुत दयनीय स्थिति है। जो पहले भी आपको मैं बता चुका हूं। मूल कांग्रेस को छोड़कर नए-नए में जाना चाहते हैं। इन लोगों को इसका खामियाजा आगामी समय में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'प्रत्याशी ढूंढने नहीं कमलनाथ की संदेश यात्रा लेकर आया हूं'
कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा कि जहां जाता हूं प्रत्याशी की चर्चा करने लगते हैं, किसको टिकट दे दो उसको टिकट दे दो और तो और रात के समय रेस्ट हाउस में भी घेर लेते हैं। मैं आपको स्पष्ट बता दूं मैं प्रत्याशी ढूंढने नहीं निकला हूं, मैं कमलनाथ की संदेश यात्रा लेकर आया हूं। साथ ही विधानसभा का टिकट नेताओं की चमचागिरी चापलूसी या फिर आगे पीछे घूमकर खास बनने से नहीं मिलेगा, जिसका जनता में सर्वे सबसे ऊपर होगा टिकट उसी को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed