फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalnath govt increased honorarium of priest three times 25 thousand beneficiary

कमलनाथ सरकार ने निभाया एक और वादा, पुजारियों को मानदेय मिलेगा तीन गुना ज्यादा

Sat, 02 Feb 2019 01:18 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shani Mishra Updated Sat, 02 Feb 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Kamalnath govt increased honorarium of priest three times 25 thousand beneficiary
कमलनाथ - फोटो : self
मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणापत्र के एक और वादे को निभाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शासन द्वारा संधारित मंदिरों के पुजारियों के मानदेय में तीन गुना बढ़ोतरी की है। सरकार के फैसले से 25 हजार पुजारियों को फायदा होगा। जनसंपर्क एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री पी सी शर्मा ने बताया कि सरकार ने पुजारियों के अलावा ग्वालियर रियासत की ओर से संधारित मस्जिदों के मौलवियों के मानदेय में भी तीन गुना की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2019 से प्रभावी होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार के फैसले के मुताबिक ऐसे मंदिर जिनके पास कोई जमीन नहीं है उन्हें अब मानदेय के रूप में तीन हजार रुपए मिलेंगे। पहले यह राशि एक हजार रुपए थी। वहीं पांच एकड़ तक की भूमि वाले मंदिरों के पुजारियों का मानदेय 700 से बढ़ाकर 2100 और 10 एकड़ की भूमि वाले मंदिरों के पुजारियों का मानदेय 520 रुपए से बढ़ाकर 1560 रुपए कर दिया है। साथ ही, श्री रामराजा तीर्थ स्थल ओरछा में एक तीर्थ यात्री सेवा सदन स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 95.86 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इसका भूमिपूजन 2 फरवरी  को होगा। 

सरकार ने प्रयागराज के कुंभ मेले में विशेष पंडाल और सूचना केंद्र बनवाया है। सरकार 3600 यात्रियों को दर्शन योजना के तहत कुंभ भेजेगी। इसके लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। 12 फरवरी को ट्रेन हबीबगंज रेलवे स्टेशन से, 14 फरवरी को बुरहानपुर, 22 फरवरी को शिवपुरी से और 24 फरवरी को परासिया से रवाना होगी। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए सरकार ने प्रयागराज में सूचना केंद्र भी बनवाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed