{"_id":"62149e28d0981009886ffa5c","slug":"kamal-nath-writes-a-letter-to-shivraj-singh-chouhan-demands-government-museum-at-lata-mangeshkar-s-birthplace-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"लता के लिए कमलनाथ का शिवराज को पत्र: जन्म स्थान को राजकीय संग्रहालय के तौर पर विकसित करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लता के लिए कमलनाथ का शिवराज को पत्र: जन्म स्थान को राजकीय संग्रहालय के तौर पर विकसित करने की मांग
Tue, 22 Feb 2022 02:45 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:45 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर के सिख मोहल्ला में लता मंगेशकर की याद में राजकीय संग्रहालय स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने शिवराज को लिखा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने इंदौर स्थित लता मंगेशकर के जन्म स्थान पर राजकीय संग्रहालय बनाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कमलनाथ ने कहा कि आपने लता जी की याद में इंदौर में एक संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है। इसी संदर्भ को आगे बढ़ाते हुए उनके प्रशंसकों की भावनाओं के अनुरूप उनके जन्म स्थल 25 सिख मोहल्ला इंदौर को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सुरक्षित किया जाना चाहिए। इसके लिए वहां राजकीय संग्रहालय बनाया जा सकता है। इसमें लता मंगेशकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़ी यादों को संजोया जा सकता है। राजकीय संग्रहालय पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।
अकादमी खोलने का फैसला
भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में 6 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका जन्म इंदौर के सिख मोहल्ला में हुआ था, जहां अब कपड़े की दुकान है। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में जन्म लेने वाली लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी, महाविद्यालय और अकादमी खोलने का एलान किया है। सिख मोहल्ला में लता मंगेशकर की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार लता मंगेशकर के नाम पर 1984 से राष्ट्रीय पुरस्कार भी दे रही है।