फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath wanted to resign as Congress state president after losing in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफा देना चाहते थे कमलनाथ

Fri, 28 Jun 2019 02:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 28 Jun 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath wanted to resign as Congress state president after losing in Lok Sabha elections
मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद मैंने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। कमलनाथ का यह बयान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है जिसमें राहुल ने कहा था कि मुझे इस बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव पर राहुल द्वारा दी गई इस टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए यहां बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कमलनाथ ने कहा, ‘मैंने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। मैं नहीं जानता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन मैंने पहले इस्तीफे की पेशकश की थी।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी सही कह रहे हैं। बाकी नेताओं के बारे में नहीं पता, लेकिन मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं।’ कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में करारी हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कमलनाथ ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा था कि वह इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्यप्रदेश में 29 सीटों में से मात्र एक सीट मिली थी। यह प्रदेश में अब तक कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन था।


पिछले साल नवंबर में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन इसे पार्टी आलाकमान ने ठुकरा दिया था। तब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 15 साल बाद भाजपा से सत्ता छीनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed