फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's big statement in Ratlam, said Shivraj government is troubling the common man by tying up with mafia

मध्य प्रदेश: कमलनाथ का बुलडोजर पर बड़ा बयान, कहा- शिवराज सरकार माफिया से गठजोड़ कर आमजन को परेशान कर रही

Fri, 22 Apr 2022 01:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 01:17 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को रतलाम जिले के दौरे पर हैं। यहां मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार माफिया से सांठगांठ कर आमजन को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Kamal Nath's big statement in Ratlam, said Shivraj government is troubling the common man by tying up with mafia
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को रतलाम जिले के दौर पर हैं। रतलाम से कमलनाथ भाजपा के खिलाफ जनआक्रोश रैली का शुरुआत करने जा रहा है। कार्यक्रम से पहले कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा की और प्रदेश में जारी बुलडोजर पॉलिटिक्स को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन

  
कमलनाथ ने माफियाओं पर बुलडोजर चलाने को लेकर कहा कि  कांग्रेस सरकार के समय माफिया पर बुलडोजर चलाए गए। इसकी शुरुआत कमलनाथ सरकार ने की, लेकिन अब माफिया से गठजोड़ कर शिवराज सरकार आमजन को परेशान कर रही है। जिनका कोई अपराध नहीं, उनको बेघर किया जा रहा है। कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। 
विज्ञापन


वहीं, दिग्विजय सिंह के मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में आठ पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए। इसका विरोध करने कांग्रेस ने बैठक की है। ब्लॉक स्तर तक इसका विरोध होना था, लेकिन किसी कारण से नहीं हुआ,सभी की अलग-अलग विचारधारा होती है। प्रशांत किशोर के मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस हर चुनाव जीतने के  लिए प्रशांत किशारे की सेवाएं लेने की दिशा में काम करने जा रही है, लेकिन इस मामले में मेरी सोच अलग है। कमलनाथ ने कहा कि जो हो रहा है, वो दिल्ली में हो रहा है, मध्य प्रदेश में राजनीति अलग चलती है। मध्य प्रदेश को समझने में हर किसी को समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम में उद्योग लगाने के मामले में कमलनाथ ने कहा कि रतलाम सेव, सोना व साड़ी के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन 2013 से लेकर 2018 तक विधानसभा चुनाव जिन्होंने जीता, उन्होंने अब तक बड़े उद्योग लाने के लिए कुछ नहीं किया। रतलाम के युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। यही स्थिति पूरे मध्य प्रदेश की है। कमलनाथ के रतलाम पहुंचने पर शहर व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद बड़ी रैली निकाली गई। इस दौरान कमलनाथ ने कालिका माता में पूजा की। उन्होंने मंडलम व सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed