फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kamal nath in trouble election commission ordered fir against 3 ips officers black money

कमलनाथ के तीन करीबी आईपीएस अफसरों के खिलाफ होगी एफआईआर, चुनाव आयोग ने दिए आदेश

Thu, 17 Dec 2020 12:43 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
kamal nath in trouble election commission ordered fir against 3 ips officers black money
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। चुनाव आयोग ने कमलनाथ के करीबी रहे तीन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा है। चुनाव आयोग ने यह फैसला केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कहा है।

विज्ञापन



दरअसल, 2019 के चुनावों के दौरान कमलनाथ के करीबियों के घर पर आयकर की छापेमारी हुई थी। सीबीडीटी ने इसी के आधार पर रिपोर्ट को तैयार कर चुनाव आयोग को भेजी, जिस पर आयोग ने इन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने की बात कही है। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सरकार को भी भेजा है। इस रिपोर्ट में तीन आईपीएस अधिकारी और एक राज्य सेवा के पुलिस अधिकारी का नाम है। बता दें कि 2019 में चुनाव के दौरान आयोग को बेहिसाब नकदी के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आयकर अधिनियम 1961 की धारा 132 के तहत आयकर नियमों के खिलाफ है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ के जिन करीबियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा गया है, उनमें सुषोवन बनर्जी, संजय माने और वी मधु कुमार का नाम शामिल है।


चुनाव आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सीबीडीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी राजनैतिक दल की ओर से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से धन का नकद लेन-देन किया जा रहा था। हालांकि आयोग ने अपने बयान में किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है लेकिन सूत्रों की माने तो सीबीडीटी की रिपोर्ट में कांग्रेस पार्टी का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed