फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath has asked all the ministers and legislators to be present in the assembly session

कमलनाथ की हिदायत, बन सकती है फ्लोर टेस्ट की स्थिति, सभी विधायक और मंत्री सदन में रहें मौजूद

Mon, 08 Jul 2019 08:53 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 08 Jul 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Kamal Nath has asked all the ministers and legislators to be present in the assembly session
फाइल फोटो - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सभी विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने को कहा है। कमलनाथ ने कहा कि बजट पारित कराए जाने के दौरान फ्लोर टेस्ट की स्थिति बन सकती है, इसलिए सदन में सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहें।

विज्ञापन


कमलनाथ ने रविवार को सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि सदन में ऐसी स्थिति न बने कि कोरम के अभाव में सदन की कार्रवाई बाधित हो। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा से डरें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन


भाजपा के 15 साल का कुशासन जनता जानती है, जिसमें व्यापमं, ई- टेंडरिंग, पेंशन, बिजली और सिंहस्थ जैसे घोटालों की लंबी सूची है। मंत्रियों और विधायकों को 5 दिन के भीतर इन सभी घोटालों के पेपर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिनको पढ़ें और जबाव दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने आगे कहा कि हमारी सरकार के पास बताने के लिए 120 दिन की उपलब्धियां हैं जिन्हें खुलकर बताएं। राजनीति में आने के बारे में बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि संजय गांधी मेरे दोस्त थे, उनके अनुरोध पर मैं सिर्फ एक चुनाव लड़ने के लिए छिंदवाड़ा आया था। 

उसके बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ कांग्रेस से ऐसा जुड़ा कि 40 साल छिंदवाड़ा से सांसद रहा और अब वहीं से विधायक हूं। उन्होंने विधायकों से कहा कि किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और पूरी तरह से अपनी पार्टी के लिए समर्पित रहें। 


उधर दूसरी तरफ भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार शाम 7 बजे पार्टी दफ्तर में होगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव विधायकों से बात करेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed