फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kamal nath banned the release of the accidental prime minister

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' विवाद में बोले कमलनाथ, नहीं लगाया मध्यप्रदेश में बैन

Fri, 28 Dec 2018 12:59 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 28 Dec 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
kamal nath banned the release of the accidental prime minister
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस और सिंह इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं भाजपा फिल्म को अपना पूरा समर्थन दे रही है। इसके लिए भाजपा ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस शासित राज्यों में फिल्मों पर रोक लग सकती है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उसने फिल्म पर कोई रोक नहीं लगाई है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कमलनाथ सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंद लगा दिया है। जिसके बाद जनसंपर्क मध्यप्रदेश ने ट्वीट करके खबर का खंडन करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बैन नहीं लगाया गया है। मीडिया में चल रही फिल्म पर प्रतिबंध की खबर भ्रामक और गलत है।' बाद में कमलनाथ ने भी साफ कर दिया कि फिल्म पर बैन लगाने की मंशा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि कांग्रेस ने फिल्म से किनारा किया है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी यूपीए कार्यकाल पर आधारित है। पूरी फिल्म सिंह के मीडया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। किताब 2014 में प्रकाशित हुई थी।

फिल्म पर हो रहे विवाद पर मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने कहा, 'उन के (कांग्रेस) नेता पर फिल्म बनी है उन्हें खुश होना चाहिए। आपको भीड़ लेकर भेजनी चाहिए फिल्म देखने के लिए क्योंकि उसमें डायलॉग हैं जैसे- मैं देश को बचाउंगा। जिस से लगता है कि कितने महान हैं मनमोहन सिंह जी।'

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस ने भी फिल्म का विरोध किया है। इसपर खेर ने कहा, 'हाल ही में मैंने राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था। जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उन्होंने बोला था। तो मुझे लगता है कि उनको डांटना चाहिए उन लोगों को कि आप गलत बात कर रहे हो।'

मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता सैय्यद जफर ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म पर कहा, 'मैंने फिल्म के निर्देशक को एक पत्र लिखा है। हम ट्रेलर में दिखाए गए नामों और जो कुछ दिखाया गया है उसपर कड़ी आपत्ति जताते हैं। हम रिलीज से पहले फिल्म को देखना चाहते हैं या फिर इसे राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे।'



 

kamal nath banned the release of the accidental prime minister
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : Film Poster

जानें किसने निभाया कौन सा किरदार

  1. अनुपम खेर- पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह
  2. अक्षय खन्ना- संजय बारू, सिंह के मीडिया सलाहकार
  3. सुजैन बर्नेट- यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी
  4. आहना कुमरा- प्रियंका गांधी
  5. अर्जुन माथुर- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
  6. अब्दुल कादिर अमीन- अजय सिंह
  7. विमल वर्मा- लालू प्रसाद यादव
  8. अवतेर सैनी- लाल कृष्ण आडवाणी
  9. अनिल रस्तोगी- शिवराज पाटिल
  10. अजित सतभाई- पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव
  11. चित्रगुप्ता सिन्हा- नरसिम्हा राव के बड़े बेटे पीवी रंगा राव
  12. माइक गसावे- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश
  13. मनोज आनंद- प्रधानमंत्री के अंगरक्षक
  14. अतुल शर्मा- पत्रकार
  15. दिव्या सेठ- मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर
  16. अनिल रस्तोगी- शिवराज पाटिल
  17. परगश कौर- प्रधानमंत्री कार्यालय की अधिकारी
  18. शिव सुब्रमण्यम- पी चिदंबरम
  19. सुनील कोठारी- पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम
  20. प्रदीप चक्रबर्ती- प्रणब मुखर्जी
  21. मुनीश भारद्वाज- कपिल सिब्बल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed