{"_id":"5cc96e18bdec22073e11605d","slug":"kamal-nath-asks-congress-district-presidents-and-candidates-about-biased-election-officers-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ ने मांगी निष्पक्ष चुनाव न कराने वाले अधिकारियों की सूची, भाजपा ने कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ ने मांगी निष्पक्ष चुनाव न कराने वाले अधिकारियों की सूची, भाजपा ने कहा ये
Wed, 01 May 2019 03:36 PM IST
आसिम खान
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 01 May 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों एवं पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को पत्र लिखकर उनसे जानकारी मांगी है और कहा है कि जिन सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने चुनाव में निष्पक्षता नहीं रखी है, वे उनकी सूची मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को दें। भाजपा ने इसे आचार संहिता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन बताया है। यह पत्र कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते लिखा है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को लिखे अपने पत्र में कहा है, ‘चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि चुनाव निष्पक्ष हों। आप सूचित करें कि जिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने चुनाव में निष्पक्षता नहीं रखी एवं लापरवाही बरती है, उनके नाम, पद एवं विभाग की जानकारी प्रमाण सहित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल को प्रेषित करें।’
विज्ञापन
इस पत्र पर आपत्ति करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘यह आचार संहिता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अधिकारियों पर अपनी पार्टी (कांग्रेस) के पक्ष में काम करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऐसा ब्योरा मांग रहे हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। उधर, प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा, ‘इस पत्र में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। भाजपा बेवजह विवाद पैदा कर रही है। इस पत्र में किसी को भी धमकाया नहीं जा रहा है। केवल उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी गई है, जो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं करवा रहे हैं और किसी एक विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं।’
