फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kalyugi mother left eight month old baby near Gator Ghat

Katni News: गाटर घाट के पास कलयुगी मां ने छोड़ा आठ माह का शिशु, लोगों ने दी पुलिस को सूचना

Sat, 11 May 2024 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 May 2024 08:31 PM IST
सार

Katni News: जिले के गाटर घाट में कलयुगी मां ने आठ माह के शिशु को छोड़कर फरार हो गई है। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। 
 

विज्ञापन
Kalyugi mother left eight month old baby near Gator Ghat
गाटर घाट के पास कलयुगी मां ने छोड़ा आठ माह का शिशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर नदी किनारे नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गाटर घाट के पास देर शाम प्री-मेच्योर शिशु मिला, जिसे देखने राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

विज्ञापन


जिसकी जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत शिशु के पंचनामे की कार्रवाई पूरी करते हुए उसके शव को जिला अस्पताल में भेजा है। थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि नदी किनारे मिले भ्रूण की उम्र करीब 7-8 माह आंकी जा रही है। कहा जा रहा है कि शिशु को पुल के ऊपर से फेंका है, जिससे शिशु का अंग भंग हो जाने से यह पता नहीं लगाया जा सका कि शिशु बालक है या बालिका।
विज्ञापन


बता दें कि 3 माह पहले भी कटनी नदी के गाटर घाट में एक नवजात बालिका मिली थी। इसके ठीक 3 माह बाद दूसरे भ्रूण का मिलना अपने आप में बड़ी बात है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कलयुगी मां का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed