फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya raised questions on Kamal Nath's religious event in Chhindwara

MP News: विजयवर्गीय बोले - धर्म-कर्म में भी कमलनाथ का दोहरा चरित्र, श्री राम बोलने वाले वोट की चिंता नहीं करते

Fri, 11 Aug 2023 04:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 11 Aug 2023 04:22 PM IST
सार

कमलनाथ के पास जनता को मोहित करने का मोहिनी मंत्र है, मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि लेकिन अबकी बार उनका तिलिस्म टूटेगा। 

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya raised questions on Kamal Nath's religious event in Chhindwara
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छिंदवाड़ा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा में कराए गए धार्मिक आयोजन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले हम ही धार्मिक आयोजन और कथा कराते थे, अब कांग्रेस करा रही है, ये अच्छी बात है, लेकिन वह इसमें भी डुप्लेसी कर रहे हैं। बागेश्वर सरकार की कथा को लेकर कमलनाथ ने यह बयान दिया था कि बागेश्वर सरकार को उन्होंने नहीं बुलाया बल्कि वह खुद कथा करने आए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा जब धार्मिक आयोजन करती है तो वह इस बात से नहीं डरती कि उसे कौन वोट देगा और कौन वोट नहीं देगा। हम जय जय श्रीराम के नारे लगाते हैं तो हमें यह डर नहीं रहता कि हमें कौन वोट देगा कौन वोट नहीं देगा। कांग्रेस के धार्मिक आयोजन से उनका दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


कमलनाथ के पास है मोहनी मंत्र, इस बार उनका तिलिस्म टूटेगा
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ एक सशक्त नेता हैं। बाहुबल और धन-धन उनके पास है। उनके पास जनता को मोहित करने का मोहिनी मंत्र भी है इसके कारण वह चुनाव जीतते आए हैं, लेकिन मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि अबकी बार उनका तिलिस्म टूटेगा। इस बार छिंदवाड़ा में बीजेपी जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का आदेश हुआ तो छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ूंगा और जीत कर दिखाऊंगा
पत्रकारों के सवाल पर कैलाश विजय वर्गीय ने छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि पार्टी का आदेश होगा तो छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ूंगा और जीतकर दिखाऊंगा।

गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा की सौसर और परासिया विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में एक दिवसीय अल्प प्रवास पर है। छिंदवाड़ा बीजेपी द्वारा पूजा लॉज में आयोजित निःशुल्क कोचिंग के कार्यक्रम में पहुंचकर बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed