फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya loses his cool on anchor as he asked question about his Son Akash assault

आकाश की गुंडागर्दी पर पूछा सवाल, भड़के कैलाश ने कहा- तुम्हारी हैसियत क्या है

Thu, 27 Jun 2019 02:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 27 Jun 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya loses his cool on anchor as he asked question about his Son Akash assault
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के निगम कर्मचारी की बल्ले से पिटाई करने को लेकर पूछे एक सवाल पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। आकाश ने बुधवार को सरेआम एक निगम कर्मचारी की बल्ले से पिटाई कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

क्या है मामला

बुधवार को नगर निगम की एक टीम गंजी कंपाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने के लिए गई थी। यहां रहने वाली महिलओं ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शहरी निकाय के कुछ कर्मचारियों ने जबरन उनके घर में घुसकर उनसे अभद्रता की। नगर निगम के भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस की शिकायत के अनुसार जब वह सरकारी दल के साथ खतरनाक रूप से जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे तो भाजपा विधायक ने उन्हें कथित तौर पर धमकाया। इसके बाद उन्होंने सरेआम बैट से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंकर के इस सवाल पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय

घटना सामने आने के बाद एक निजी टीवी चैनल के एंकर ने कैलाश से फोन पर उनके बेटे की गुंडागर्दी को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि आपको इस घटना की निंदा करनी चाहिए। इसपर भाजपा नेता भड़क गए और उन्होंने कहा कि आप जज हैं क्या? आप इस तरह के फैसले नहीं दे सकते। हू आर यू? आपकी हैसियत क्या है? आप फैसला करेंगे किसी विधायक के बारे में? अपनी औकात देखिए पहले। इसके बाद उन्होंने गुस्से में फोन काट दिया।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

एकंर पर भड़कते हुए कैलाश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके कारण उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। कोई उन्हें सत्ता के नशे में चूर बता रहा है तो किसी का कहना है कि भाजपा को बाप-बेटे दोनों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed