कांग्रेस में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है, पायलट ने भी यही झेला: सिंधिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेतृत्व पर हमले जारी रखते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को फिर कांग्रेस को घेरा। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है और उनके पूर्व दलीय सहयोगी सचिन पायलट ने भी हाल ही में यही स्थिति झेली है।
कांग्रेस का दामन छोड़कर पांच महीने पहले भाजपा में शामिल होने वाले सिंधिया ने कहा कि पायलट मेरे मित्र हैं। उन्होंने जो पीड़ा झेली है, उससे सब लोग वाकिफ हैं। कांग्रेस किस तरह इतने विलंब के बाद अपना घर दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है, इस बात से भी सब वाकिफ हैं।
उन्होंने कहा कि यह दु:ख की बात है कि कांग्रेस में काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया जाता है। यही स्थिति मेरे पूर्व सहयोगी (पायलट) ने भी झेली है
सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है, अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया है और चीन को ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इन अहम कदमों के बाद कांग्रेस अब पूरी तरह विफलता की राह पर जा रही है।
फेसबुक मामले पर दिया ये बयान
‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर फेसबुक तथा व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। इस आरोप को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंधिया ने कहा कि इंटरनेट एक स्वतंत्र माध्यम है। लेकिन जनता का विश्वास खोने वाले लोगों के पास जब कहने को कुछ नहीं होता है, तो इन मुद्दों को पकड़ा जाता है।
सिंधिया ने कहा कि मैं इस बात का पक्षधर हूं कि फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कही जाने वाली आपत्तिजनक बातों पर सख्ती से लगाम लगायी जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं पर निशाना, जिक्र राजीव का
सिंधिया ने बाबरी मस्जिद को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों के बीच विरोधाभास का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी को खुद ही नहीं पता है कि उसके नेता (राजीव गांधी) ने क्या किया और क्या नहीं किया।
सिंधिया ने कहा, 'एक ओर वह (मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ) कह रहे हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बाबरी मस्जिद के ताले खुलवाए थे और दूसरी और शशि थरूर कह रहे हैं कि उन्होंने ताले नहीं खुलवाए थे। कांग्रेस को खुद ही नहीं पता है कि उसके नेता ने क्या किया और क्या नहीं किया।'
On one hand, he (Former Madhya Pradesh CM Kamal Nath) is saying, he (Former PM Rajiv Gandhi) got the locks of Babri Masjid opened, on other hand, Shashi Tharoor said that he didn't open locks. Congress itself doesn't know what their leader did & didn't: Jyotiraditya Scindia, BJP pic.twitter.com/ulvAHkYu5i
— ANI (@ANI) August 17, 2020
बता दें कि सिंधिया आज बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा, 'जिस तरह से मेरी दादी और पिता ने सदैव सत्य के मार्ग पर चलते हुए जनता जनार्दन की सेवा की है, उसी प्रकार मैं भी सदैव सत्य के झंडे को ऊंचा रखते हुए, जनहित के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।'
इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सिंधिया वे कहा, 'उज्जैन के साथ सिंधिया परिवार का राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता रहा है। मालवा भूमि इंदौर-उज्जैन के समस्त नागरिकों को मेरा स्नेह। आपके आपार प्रेम का मैं सदैव ऋणी रहूंगा।'
