{"_id":"63bc3466b4b11519a27eaecb","slug":"jyotiraditya-scindia-said-that-the-thinking-of-congress-is-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: राहुल के विवादित बयान पर सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले-कांग्रेस की नकारात्मक सोच उन्हें ही मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: राहुल के विवादित बयान पर सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले-कांग्रेस की नकारात्मक सोच उन्हें ही मुबारक
Mon, 09 Jan 2023 09:07 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:07 PM IST
सार
सिंधिया भले ही भाजपा में चले गए हैं, लेकिन वे सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलते हैं। अग्निवीर भर्ती मामले में राहुल के विवादित बयान के बाद पहली बार उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सीधे राहुल के खिलाफ पहली बार बोले सिंधिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए और वर्तमान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पहली बार प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी के अग्निवीर भर्ती मामले में दिए गए बयान पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की सोच ही नकारात्मक है। बता दें कि सिंधिया को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता था। उनके पिता माधवराव सिंधिया से राजीव गांधी और सोनिया गांधी की नजदीकी खूब प्रसिद्ध थी।
विज्ञापन
बोले सिंधिया- कांग्रेस की नकारात्मक सोच उन्हें मुबारक
उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अग्निवीर भर्ती को लेकर दिए गए बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है। ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नकारात्मक सोच उन्हें मुबारक हो। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। हम देश को सकारात्मक सोच के साथ आगे लेकर जाएंगे और विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे। कांग्रेस नकारात्मक बातें करने में लगी है, जो उन्हें मुबारक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने ये दिया था बयान
बता दें कि राहुल गांधी ने यूपी के बागपत में विवादित बयान देते हुए कहा था कि अग्निवीरों को सरकार छह महीने ट्रेनिंग देगी। चार साल जवानों के हाथों में हथियार देगी और फिर चार साल बाद जूता मारकर बाहर निकाल देंगे। फिर उसके बाद बेरोजगार कर देंगे। राहुल गांधी के इस बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है। भाजपा नेता इस बयान की जमकर निंदा कर रहे हैं।
