फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia met Sachin Pilot and said, welcome to Madhya Pradesh

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट से मुलाकात कर कहा, मध्यप्रदेश में आपका स्वागत है

Wed, 28 Oct 2020 03:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 28 Oct 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia met Sachin Pilot and said, welcome to Madhya Pradesh
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बीच भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में सचिन पायलट से मुलाकात की। कांग्रेस में बगावत का झंडा बुलंद कर चुके पायलट से सिंधिया ने कहा, मध्य प्रदेश में आपका स्वागत है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को 28 सीटों पर उपचुनाव है और इन्हीं सीटों की हार-जीत पर शिवराज सिंह चौहान की सरकार का भविष्य टिका है।

विज्ञापन


दरअसल पायलट कांग्रेस के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं। इस दौरान वह ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिलों में प्रचार करेंगे। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर आने वाले सभी के स्वागत की परंपरा है, इसलिए पायलट का भी स्वागत है।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि सिंधिया मार्च में कांग्रेस छोड़कर अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। उसी तरह जुलाई में सचिन पायलट ने 18 विधायकों के साथ राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी, लेकिन मान मनौवल के बाद पायलट मान गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ, दिग्विजय असल ‘जयचंद’, प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता को दिया धोखा: सिंधिया

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय को जयचंद बताते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों पर प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। सिंधिया ने कहा, दोनों ने लोकतंत्र के गद्दार की भूमिक निभाते हुए अपनी-अपनी सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस ने पार्टी छोड़ने वाले 22 विधायकों को जयचंद बताया था जिनके कारण कमलनाथ सरकार गिरी थी। सिंधिया ने कहा, इतिहास में कभी किसी दल ने इस तरह जनता का विश्वास नहीं गंवाया जैसे कांग्रेस ने।

मोदी सरकार मजबूत इच्छा शक्ति के साथ कर रही काम
सिंधिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा, सरकार मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम कर रही है। सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा, पीएम मोदी देश की सेवा के लिए निर्णायक फैसले लेते हैं। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की त्रिमूर्ति हर वक्त देश के लिए काम करने का जज्बा रखते हैं।


सपा प्रत्याशी भाजपा में शामिल
मध्य प्रदेश उपचुनाव में मुरैना जिले की अंबाह सीट से सपा प्रत्याशी बंशीलाल जाटव भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार रात को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने अंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव को समर्थन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed