फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya scindia digvijay singh meet in guna discussed issues including Rajya Sabha elections

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह से आज मिलेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Mon, 24 Feb 2020 09:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Feb 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya scindia digvijay singh meet in guna discussed issues including Rajya Sabha elections
ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश की राजनीति में सोमवार को एक नया अध्याय देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रहे शीत युद्ध की चर्चा तो पूरे प्रदेश में है वहीं सोमवार को गुना में धुर-विरोधी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मुलाकात होने वाली है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव भी इसकी एक अहम वजह माना जा रहा है।  इस बार कांग्रेस को प्रदेश से दो सीटें मिलने की उम्मीद है। दोनों नेताओं के बीच गुना के सर्किट हाउस में चर्चा होगी। सिंह का जो कार्यक्रम जारी हुआ है, उसके मुताबिक दोनों लगभग 45 मिनट एक दूसरे के साथ रहेंगे। गुना में दोनों लगभग छह साल बाद मिल रहे हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब सिंधिया कमलनाथ सरकार के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दे चुके हैं। यहां तक कि पोस्टर के माध्यम से अलग पार्टी बनाए जाने की मांग भी उठने लगी है।
विज्ञापन




सिंधिया के दौरा कार्यक्रम में इस मुलाकात का जिक्र नहीं था। शनिवार को जारी हुए दिग्विजय के दौरा कार्यक्रम में इसे शामिल किया गया। इसके मुताबिक वे 24 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे सिंधिया से मिलेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे वे इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिंधिया भी करीब आठ महीने बाद गुना आ रहे हैं। इस दौरान चार बार उनका दौरा कार्यक्रम बना और रद्द हुआ है। सोमवार को को गुना में कांग्रेस के कई दिग्गज रहेंगे। सिंधिया के साथ प्रदेश के पांच मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इनमें श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी, परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत और महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed