{"_id":"5f6a220e8ebc3ebe9e0b8765","slug":"justice-sanjay-yadav-to-take-over-as-acting-chief-justice-of-madhya-pradesh-hc-on-september-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस संजय यादव होंगे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस संजय यादव होंगे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश
Tue, 22 Sep 2020 09:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय यादव होंगे। वे चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल की जगह लेंगे। दरअसल, अजय कुमार मित्तल 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद जस्टिस संजय यादव इस पद को संभालेंगे।
विज्ञापन
कानून और न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को गजेट नोटीफिकेशन जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम जज संजय यादव, वर्तमान चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल के 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने के बाद, चीफ जस्टिस का प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
