फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   junior doctors of jabalpur and rewa on strike

जबलपुर और रीवा के जूनियर डॉक्टर 2 दिन की हड़ताल पर

Tue, 25 Jun 2013 04:34 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Jun 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
junior doctors of jabalpur and rewa on strike

स्टायपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अब जबलपुर और रीवा के जूनियर डॉक्टर दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। वे पिछले 20 दिन से आंदोलन कर रहे थे।

विज्ञापन



मेडिकल कालेज जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.अनुराग पनवेल ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द, बोस मेडिकल कालेज जबलपुर सहित रीवा मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर दो दिवसीय हडताल पर चले गये हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मांगें नहीं पूरी होने पर वह अनिश्चिकालीन हडताल पर चले जायेंगे।

पनवेल ने बताया कि 20 दिनों से चल रहे जूनियर डाक्टरों के आंदोलन को प्रदेश सरकार, चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में जूडा को दिया जाने वाला स्टायपेंड अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है जबकि महाविद्यालयों में फीस अधिक वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जूडा के हडताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड रहा है। कल अस्पताल के वार्डो पर इक्का दूक्का ही मरीज नजर आये और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भी मरीज परेशान और भटकते नजर आये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed