फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   junior Body building competition surrounded by controversies BJP workers reached to register FIR

MP: विवादों के घेरे में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे BJP कार्यकर्ता

Mon, 06 Mar 2023 12:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 12:47 PM IST
सार

महिला साधकों ने भी बॉडी बिल्डिंग की विभिन्न कैटेगरी में पोज दिए, जो विवाद का विषय बन गए। दरअसल सभी महिला शरीर साधक जिस मंच पर प्रदर्शन कर रहीं थीं उस पर बजरंग बली की प्रतिमा भी विराजित थी। 

विज्ञापन
junior Body building competition surrounded by controversies BJP workers reached to register FIR
विवादों की भेंट चढ़ी जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम शहर में आयोजित हुई 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता विवादों की भेंट चढ़ गई। मंच पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिला शरीर साधकों द्वारा अंतरवस्त्रों में किए गए प्रदर्शन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। स्कूल मामले को लेकर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने शहर विधायक चैतन्य कश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल पर निशाना साधते हुए कृत्य के लिए जनता से माफी मांगने की बात कही है। साथ ही पुलिस से इस पूरे मामले को लेकर प्रकरण दर्ज करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर उनके द्वारा की जा रही टिप्पणी को लेकर थाने पहुंचकर उन पर केस दर्ज कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शहर में हुआ यह आयोजन सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है। इस बीच कांग्रेस को बैठे-बिठाए ही बड़ा मुद्दा हाथ लग गया। कांग्रेस नेता का कहना है कि कृत्य के बाद वह आयोजन स्थल को गंगाजल से पवित्र कर हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे। रतलाम में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन स्थानीय विधायक सभाग्रह में किया गया था।
विज्ञापन


शनिवार को शुरू हुई स्पर्धा का रविवार को समापन हुआ। स्पर्धा में 72 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला साधकों ने भी बॉडी बिल्डिंग की विभिन्न कैटेगरी में पोज दिए, जो विवाद का विषय बन गए। दरअसल सभी महिला शरीर साधक जिस मंच पर प्रदर्शन कर रहीं थीं उस पर बजरंग बली की प्रतिमा भी विराजित थी। हालांकि इस पूरे मामले में अब तक भाजपा नेताओं का कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर कॉलेज द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी से नाराज भाजपा की महिला मोर्चा और अन्य नेता आधी रात को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान भाजपाइयों ने थाना परिसर में धरना देकर जमकर नारेबाजी की गई। बाद में थाना प्रभारी द्वारा आवेदन पत्र लेकर, आश्वासन दिया और सभी को चलता किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed