{"_id":"6174361a9038ed0b7d6955f1","slug":"jobat-bypolls-case-of-intimidation-registered-against-congress-candidate-in-jobat-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोबट विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज, युवती ने की थी शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोबट विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज, युवती ने की थी शिकायत
Sat, 23 Oct 2021 09:49 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोबट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोबट
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 09:49 PM IST
सार
पिछले दिनों युवती प्रकरण के सिलसिले मे जोबट आई थी। उसका आरोप है कि वहां पर आकाश ने उसे धमकी दी कि केस के मामले में बार बार मत आया कर वरना जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
जोबट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ युवती ने धमकाने का केस दर्ज करवाया है।(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों में अलग अलग घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो रहा है, तो अब पुलिस तक भी बात पहुंचने लगी है। जोबट विधानसभा में ऐसा ही कुछ हुआ है जहां कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ युवती ने धमकाने का केस दर्ज करवाया है। इधर प्रत्याशी ने कलेक्टर-एसपी की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।
दरअसल दुष्कर्म पीडि़ता ने यह केस दर्ज करवाया है। पीडि़ता का कहना है कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था जिसका प्रकरण चल रहा है। युवक का नाम आकाश रावत है जो कांग्रेस नेता महेश पटेल का करीबी बताया जाता है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आकाश ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया था। आकाश जमानत पर है। पिछले दिनों युवती प्रकरण के सिलसिले मे जोबट आई थी। उसका आरोप है कि वहां पर आकाश ने उसे धमकी दी कि केस के मामले में बार-बार मत आया कर वरना जान से मार दूंगा। पीछे से महेश पटेल ने भी धमकाया। डर के मारे चुप रही लेकिन अब रिपोर्ट कर रही हूं। इस पर पुलिस ने महेश पटेल और आकाश के खिलाफ आईपीसी 506-34 के तहत केस दर्ज किया।
कांग्रेस की मांग-कलेक्टर-एसपी को हटाया जाए
इधर कांग्रेस ने जोबट विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आलीराजपुर के कलेक्टर-एसपी की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। कांग्रेस महामंत्री जेपी धनोपिया ने पत्र लिखा है कि कलेक्टर मनोज पुष्प व एसपी मनोज कुमार सिंह भाजपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों को हटाने की मांग की गई है।