{"_id":"5de878f78ebc3e54c033f6fd","slug":"jitu-soni-illegal-constructions-my-home-indore-municipal-corporation-honey-trap-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: जीतू सोनी के तीन होटल और मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ढहाए गए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: जीतू सोनी के तीन होटल और मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ढहाए गए अवैध निर्माण
Thu, 05 Dec 2019 08:56 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 05 Dec 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
जीतू सोनी के अवैध निर्माण को गिराती नगर निगम की टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर नगर निगम ने अवैध निर्माण के प्रति सख्त रूख अख्तियार करते हुए गुरुवार सुबह छह बजे से जीतू सोनी के तीन प्रतिष्ठानों में हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसमें कनाडिया रोड स्थित जग विला, होटल माय होम, बेस्ट वेस्टर्न और ओ टू शामिल हैं।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने बुधवार रात को बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जीतू के परिजनों और कर्मचारियों को मकान खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निगमायुक्त आशीष सिंह के निर्देश पर चारों इमारतों पर कार्रवाई के दौरान एक-एक एडिशनल कमिश्नर उपस्थित रहे।
कार्रवाई के लिए निगम ने 12 पोकलेन मशीन, 250 निगमकर्मी, 250 मजदूरों को मिलाकर 13 टीम बनाई है। इसके अलावा वाइब्रेटर, गैस कटर, ट्रैक्टर और डंपर आदि भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
जीतू के खिलाफ नौ केस दर्ज
विभिन्न मामलों में आरोपी जीतू के खिलाफ नौ केस दर्ज हैं। प्रशासन ने उसके बार और शस्त्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जीतू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और विदेश जाने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
Indore: Three buildings, including 'My Home' - a bar, and a house, belonging to accused Jitu Soni in Indore Honey trap matter, are being demolished by Indore Municipal Corporation. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/mkNgfL0VDU
— ANI (@ANI) December 5, 2019
