फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jitu patwari says kamalnath talks with tata ambani over phone shivraj is not equal to even his dust by election

मध्यप्रदेश: जीतू पटवारी बोले- टाटा-अंबानी से बात करते हैं कमलनाथ, धूल बराबर भी नहीं हैं शिवराज

Sun, 25 Oct 2020 09:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Oct 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
jitu patwari says kamalnath talks with tata ambani over phone shivraj is not equal to even his dust by election
जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस लगातार सेल्फ गोल करती हुई दिख रही है। इमरती देवी पर कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा को हमला करने का एक और मौका दे दिया है।

विज्ञापन


दरअसल एक रैली में जीतू पटवारी ने कहा, 'ये अनिल, मुकेश अंबानी, रतन टाटा... ये बड़े-बड़े उद्योगपतियों के नाम आप सुनते हैं। इनको तो यूं फोन लगाते हैं। ऐसा व्यक्तित्व है कमलनाथ जी का। शिवराज सिंह चौहान तो उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने इमरती देवी को कहा था आइटम
डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र राजेश के लिए प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने मंत्री और भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम कह दिया था। कमलनाथ ने कहा, ‘सुरेश राजेश जी हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे-साधे हैं। ये तो करेंगे, ये उसके जैसे नहीं हैं, क्या है उसका नाम, मैं उसका नाम क्या लूं, आप तो उसको मुझ से ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो पहले ही मुझे सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है।’


कांग्रेस नेता ने शिवराज को कहा था- भूखा-नंगा
इससे पहले कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भारत का दूसरा सबसे बड़ा उद्योगपति बताया तो शिवराज सिंह चौहान को भूखे नंगे परिवार का कहा था। पलटवार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हां, मैं भूखे-नंगे परिवार से हूं, इसलिए उनका दुख-दर्द समझता हूं।

कांग्रेस नेता ने कहा था कि मान लीजिए कमलनाथ दूसरे बड़े उद्योगपति हैं, वो शिवराज सिंह चौहान की तरह भूखे-नंगे नहीं हैं। शिवराज सिंह चौहान के पास पहले पांच एकड़ की जमीन हुआ करती थी लेकिन अब उनके पास हजारों एकड़ में जमीन है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खून पीने का काम किया, इसलिए आज इतनी जमीन के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed