फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jet airways passengers got scare as smoke from phone sparks in midair

बीच हवा में प्लेन में भर गया धुआं, अधर में लटकी 80 यात्रियों की जान

Sat, 21 Oct 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 21 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
jet airways passengers got scare as smoke from phone sparks in midair

दिल्ली से इंदौर जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में शुक्रवार को एक ऐसी घटना घटी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान एक यात्री के मोबाइल में ब्लास्ट हुआ और प्लेन का कैबिन धुएं से भर गया। जिसके बाद प्लेन में मौजूद 80 यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। हालांकि जल्द ही क्रू मेंबर ने हालात पर काबू पा लिया और यात्रियों को शांत कर दिया। 

विज्ञापन


ब्लास्ट अर्पिता धाल नाम की यात्री के मोबाइल फोन में हुआ था। अर्पिता अपने पति अतुल धाल, 18 महीने के बेटे और ससुर के साथ यात्रा कर रही थी। अतुल ने बताया कि उनकी पत्नी के बैग में तीन फोन रखे हुए थे। अचानक से फोन में ब्लास्ट हुआ और धुआं निकलने लगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: 7 भारी बैग और एक महिला के साथ लंदन भागे माल्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एयरलाइंट कंपनी ने अपने बयान में बताया कि क्रू मेंबर ने सभी आवश्यक हिदायत और गाइडलाइन का पालन किया था। ब्लास्ट हुए फोन को जांच के लिए कस्टडी में ले लिया गया है। इस हादसे में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्लेन सुरक्षित तरीके से लैंड हो गया। 

पहले भी डीजीसीए ने इस ब्रांड के मोबाइल फोन पर लगाया है बैन

jet airways passengers got scare as smoke from phone sparks in midair

धाल ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त क्रू मेंबर स्नैक्स बांट रहे थे। धुएं को देखते हुए एक अटेंडेंट ने तत्काल बैग निकाल पर प्लेन के पिछले हिस्से में रख दिया। जिसके बाद तुरंत एक्सटिंग्यूसर लाया गया हालाकि वह काम नहीं कर रहा था। एक यात्री के कहने पर आग को पानी डालकर बुझाया गया। 

एयललाइन कंपनी ने फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मामले को डीजीसीए को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले भी डीजीसीए ने इस ब्रांड के मोबाइल फोन को आग लगने के कारण, यात्रा के दौरान रखने पर बैन लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed