{"_id":"618e6363042764085d248d82","slug":"janjatiya-gaurav-divas-prime-minister-modi-s-program-fixed-will-be-in-bhopal-for-about-4-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम तय, करीब 4 घंटे रहेंगे भोपाल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम तय, करीब 4 घंटे रहेंगे भोपाल में
Fri, 12 Nov 2021 06:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:42 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ हबीबगंज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 नवंबर को भोपाल दौरा अंतिम रूप ले रहा है। करीब चार घंटे वे मध्यप्रदेश की राजधानी में रहेंगे। इस दौरान उन्हें जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही नवनिर्मित वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे। इसके लिए कुछ खास इंतजाम भी किए गए हैं।
बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें करीब 2 लाख आदिवासियों के भाग लेने की उम्मीद है। भोपाल में मोदी करीब चार घंटा रहेंगे। उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
हबीबगंज स्टेशन का नाम ‘रानी कमलापति’ होगा
मध्य प्रदेश सरकार ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम गोंड रानी कमलापति के नाम पर करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। हबीबगंज स्टेशन का पुनर्विकास 100 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसका लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को करेंगे। 16वीं सदी में भोपाल में गोंड राजवंश का शासन था और रानी कमलापति ने आक्रांताओं से क्षेत्र की बहादुरी से रक्षा की थी।
विज्ञापन
सवा घंटा रहेंगे जंबूरी मैदान पर
जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे 1:10 से 2:25 बजे तक महासम्मेलन में जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे। जंबूरी मैदान से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में स्थित हैलीपेड के लिए उड़ान भरेंगे। 3:10 बजे वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। करीब आधा घंटा कार्यक्रम में रहने के बाद वे 4:20 बजे राजा भोज विमानतल से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
हबीबगंज स्टेशन पर बदली व्यवस्था
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से हबीबगंज रेलवे स्टेशन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। 13 से 15 नवंबर तक हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कोई ट्रेन नहीं आएगी।
एयरपोर्ट पर देवड़ा, हबीबगंज पर ठाकुर करेंगी स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कहां कौन मंत्री करेगा, यह भी तय हो गया है। राज्य शिष्टाचार अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विमानतल पर प्रधानमंत्री का स्वागत जगदीश देवड़ा करेंगे। जंबूरी मैदान हैलीपेड पर अरविंद सिंह भदौरिया, जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल पर भूपेंद्र सिंह, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के हैलीपेड पर हरदीप सिंह डंग और हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर उषा ठाकुर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।