फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jan Ashirwad Yatra: Scindia said - My ancestors fought against the Mughals, did not wish to become the Chief Minister

जन आशीर्वाद यात्रा: सिंधिया बोले- मेरे पूर्वजों ने मुगलों से लड़ाई लड़ी, मप्र का सीएम बनने की अभिलाषा नहीं

Thu, 19 Aug 2021 04:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 19 Aug 2021 04:05 PM IST
सार

मोदी सरकार के नए मंत्री अपने अपने राज्यों में इन दिनों जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में यात्रा निकाली। 

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra: Scindia said - My ancestors fought against the Mughals, did not wish to become the Chief Minister
इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते सिंधिया - फोटो : self

विस्तार

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। शहर के जीपीओ चौराहे से शुरू हुई यात्रा से पहले सिंधिया ने भाजपा कार्यालय में राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की उनकी कोई अभिलाषा नहीं है। सिर्फ जनता की सेवा करना अभिलाषा है। 

विज्ञापन


ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के मौजूदा प्रमुख ने कहा कि 'महाराज' मेरा अतीत था ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा वर्तमान है। ज्योतिरादित्य ने कहा कि सिंधिया राजपरिवार का गौरवशाली इतिहास रहा है। मेरे पूर्वजों ने मुगलों से लड़ाई की थी। सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ की और कहा कि  मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में और बाढ़ पीड़ितों के लिए बहुत काम किया। 
विज्ञापन


दिग्विजय के आरोप का इस तरह दिया जवाब
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा 'जन आशीर्वाद यात्रा' को भाई साहब की वसूली यात्रा करार देने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं भाई और बेटा बनना चाहता हूं। यानी भाई साहब की उपाधि मुझे मिली है। भाई तो जीवन पर्यंत होता है। 'महाराज' मेरा अतीत है, वर्तमान ज्योतिरादित्य सिंधिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले माह से मप्र से 67 नई फ्लाइट्स शुरू होंगी
नागरिक विमानन मंत्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में विमानन सेवा के विस्तार के लिए तेजी से काम हो रहा है। एक सितंबर तक मध्यप्रदेश से 67 नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। एक हफ्ते में इंदौर को ग्वालियर और जबलपुर से हवाई रूट से जाेड़ दिया जाएगा। कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में 75 एयरपोर्ट थे जो भाजपा के 7 साल के कार्यकाल 61 एयरपोर्ट बने हैं जो बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही इंदौर भोपाल- जबलपुर- ग्वालियर खजुराहो में एयरपोर्ट टर्मिनल करोड़ों की राशि से विस्तारीकरण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed