{"_id":"66b37caba6d4acb2110d4033","slug":"mp-news-12-gates-of-indira-sagar-dam-and-9-gates-of-omkareshwar-dam-opened-alert-in-mp-maharashtra-gujarat-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: पहली बार खुले इंदिरा सागर बांध के 12 और ओंकारेश्वर बांध के 9 गेट, एमपी-महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पहली बार खुले इंदिरा सागर बांध के 12 और ओंकारेश्वर बांध के 9 गेट, एमपी-महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट
Wed, 07 Aug 2024 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 07:25 PM IST
सार
इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांधों के गेट पहली बार इस बरसात में खोले गए हैं। नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसे लेकर एमपी-महाराष्ट्र-गुजरात में नर्मदा तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर बांध के बारिश में पहली बार 9 गेट खोले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांधों के गेट पहली बार इस बरसात में खोले गए हैं। नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
ओंकारेश्वर बांध परियोजना के प्रमुख धीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 2024 में ओंकारेश्वर बांध के गेट पहली बार खोले गए हैं। खंडवा जिला प्रशासन एवं ओंकारेश्वर प्रशासन पुलिस प्रशासन ने ओंकारेश्वर बांध के नीचे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात सहित खंडवा, खरगोन, देवास, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, धामनोद, महेश्वर, मंडलेश्वर, सनावद, बड़वाह प्रशासन पुलिस विभाग को सूचित कर दिया था कि दोनों ही बांधों के गेट खोले जा रहे हैं। नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा, इसलिए सुरक्षा के प्रथम बंदोबस्त करें।
खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह एसपी मनोज राय ने पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति, ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अनोक सिंधिया को सुरक्षा करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने भी नर्मदा किनारे लगी दुकान एवं लोगों को पहले ही सूचित कर ऊपर भेज दिया था। ओंकारेश्वर बांध के डीजीएम संजय कुमार ने बताया कि ओंकारेश्वर बांध के गेट 4:30 बजे खोले गए। तीन गेट डेढ़ मीटर तक, दो गेट एक मीटर तक और चार गेट आधा मीटर खोलकर नर्मदा नदी में 1984 क्यूमेक तथा विद्युत गृह से 1896 क्यूमेक, कुल मिलाकर 3880 क्यूमेक पानी छोड़ा गया।

ओंकारेश्वर बांध के 9 गेट खोलने के बाद ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के सभी घाट जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भारत के सबसे बड़े बांध इंदिरा सागर के 12 गेट भी सात अगस्त को खोले गए। सबसे पहले 6 गेट 1 मीटर एवं 6 गेट आधा मीटर खोलकर 2154 क्यूमेक, मशीनों से 1840 क्यूमेक, कुल मिलाकर 3994 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में प्रति सेकंड छोड़ा गया। इस तरह से दोनों डैम से कुल 8082 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज होगा।
बता दें कि इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर दोनों बांध परियोजनाएं एनएचडीसी के अधीन हैं और ओंकारेश्वर परियोजना के प्रमुख धीरेंद्र द्विवेदी के मुताबिक डैम से कुल 8 मीटर पानी छोड़ा गया। इधर इंदिरा सागर के बांध के प्रमुख अजीत कुमार सिंह के मुताबिक डैम के 12 गेट खोले गए हैं। 6 गेट की आधा मीटर रखी गई है। डैम से 9 मीटर पानी खाली किया जाएगा। गेट खुलने से पहले की स्थिति में इंदिरा सागर में जल भराव 259.97 मीटर था, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 262.13 मीटर है।