{"_id":"61f7cca93ee83604903b7f4a","slug":"jabalpur-youth-used-to-blackmail-to-have-homosexual-relationship-middle-aged-stoned-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: समलैंगिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था युवक, अधेड़ ने पत्थर पटककर कर दी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: समलैंगिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था युवक, अधेड़ ने पत्थर पटककर कर दी हत्या
Mon, 31 Jan 2022 05:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 05:18 PM IST
सार
जबलपुर में समलैंगिग संबंधों से परेशान एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक आरोपी को संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था, जिससे चलते आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पत्थर पटक कर उसे मार डाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में समलैगिंक संबंधों से परेशान एक अधेड़ ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। दरअसल मृतक ने समलैंगिंक संबंधों का वीडियो बना लिया था और वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अधेड़ को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।
रांझी थाना प्रभारी विजय परस्त के अनुसार शारदा नगर पार्क में रविवार की सुबह एक युवक की रक्त रंजित लाश मिली थी। युवक के सिर में पत्थर पटक कर हत्या की गयी थी। मृतक की शिनाख्त देवी वेन (उम्र 30) निवासी सर्वेन्ट क्वॉटर सीओडी गोकलपुर के रूप में की गई। जांच के दौरान पता चला कि युवक को अंतिम बार रांझी निवासी विनोद रजक उम्र (48 साल) और शुभम पटेल (उम्र 22 साल) के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
शराब पिलाने के बहाने बुलाकर की हत्या
आरोपी विजय ने बताया कि वह पहले गोकलपुर में रहता था। इस दौरान देवी व उसके बीच समलैंगिक संबंध बन गये थे। संबंध बनाते समय देवी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था और वो अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे समलैंगिक संबंध बनाने ब्लैकमेल करता था। परेशान होकर उसने अपने साथी शुभम के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। दोनों आरोपी मृतक को शराब पिलाने के बहाने पार्क लेकर पहुंचे। जहां नशा अधिक हो जाने पर दोनों ने पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।