{"_id":"627b6ec6f6bf1c3ce63a19be","slug":"jabalpur-youth-involved-in-police-constable-recruitment-examination-died-after-running-came-with-father-from-seoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: पुलिस भर्ती में दौड़ लगाने के बाद उखड़ने लगीं युवक की सांसें, थोड़ी देर में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: पुलिस भर्ती में दौड़ लगाने के बाद उखड़ने लगीं युवक की सांसें, थोड़ी देर में हो गई मौत
Wed, 11 May 2022 01:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 May 2022 01:53 PM IST
सार
जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में शामिल सिवनी जिले के एक युवक की दौड़ने के बाद मौत हो गई। युवक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
जबलपुर: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में दौड़ में शामिल युवक की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में शामिल एक युवक की दौड़ने के बाद मौत हो गई। युवक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
रांझी थाना प्रभारी के अनुसार SAF में चल रही आरक्षक शारीरिक परीक्षा का बुधवार को तीसरा दिन है। सिवनी के खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार गौतम (22) इसमें शामिल होने के लिए जबलपुर के रांझी पहुंचे थे। करीब 800 मीटर की दौड़ के बाद अचानक नरेंद्र की तबीयत खराब हो गई। वह दौड़ने के बाद लेट गया, उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। युवक की तबीयत खराब होने पर उसे तत्काल रांझी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे विक्टोरिया रैफर किया गया, इसके बाद उसे जबलपुर हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता शंकर लाल गौतम के साथ परीक्षा देने आया था।