फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Son attacks father with shovel for reprimanding him for studies

Jabalpur: पिता-पुत्र में पढ़ाई को लेकर विवाद, फटकार से नाराज बेटे ने फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतारा

Sat, 26 Feb 2022 03:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Feb 2022 03:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलयुगी बेटे ने अपने रिश्ते का ही कत्ल कर दिया। पढ़ाई के लिए फटकारने पर इस बेटे ने पिता से विवाद किया। फिर फावड़े से काटकर उनकी जान ले ली। 
 

विज्ञापन
Jabalpur: Son attacks father with shovel for reprimanding him for studies
जबलपुर के अशोक गुप्ता का उनके ही बेटे ने खून कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। पिता की गलती इतनी थी कि उसने उसे पढ़ाई के लिए फटकार लगाई थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और बेटे ने फावड़े से काटकर पिता की जान ले ली। 
विज्ञापन


घटना जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सीएसपी आरडी भारद्वाज ने बताया कि वैभव एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। पिछले कुछ समय से उसका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। यह बात उसके पिता अशोक गुप्ता ने भी महसूस की। शुक्रवार शाम को दोनों ने पढ़ाई को लेकर बातचीत की। अशोक गुप्ता ने विवेक को फटकारा और ध्यान देने की नसीहत दी। अशोक गुप्ता ने अपने भाई अनिल गुप्ता को भी बताया कि वैभव पढ़ाई नहीं कर रहा है। उसे समझाइश देने को भी कहा। 
विज्ञापन


चाचा घर आए तब तक विवाद बढ़ चुका था
अनिल गुप्ता अपने भतीजे को समझा रहे थे। तभी वैभव ने दरवाजे के पास रखा फावड़ा उठाया और पिता पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अशोक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, पर तब तक देर हो चुकी थी। रास्ते में ही उनक मौत हो गई। अनिल गुप्ता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और फिर वैभव को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों और रिश्तेदारों का कहना है कि वैभव का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। इलाज भी चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed