फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Pressure was building to change testimony in molestation case, youth hanged himself, eight arrested

Jabalpur Crime News: छेड़छाड़ के केस में गवाही बदलने का बना रहे थे दबाव, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आठ गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 07:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 07:19 PM IST
सार

एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गवाह को बयान बदलने के लिए इतना प्रताड़ित किया गया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवेचना के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Jabalpur: Pressure was building to change testimony in molestation case, youth hanged himself, eight arrested
गवाही बदलने के लिए दबाव बनाने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : istock

विस्तार

एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गवाह को बयान बदलने के लिए इतना प्रताड़ित किया गया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवेचना के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिहोरा थाना प्रभारी गिरिश धुर्वे के अनुसार एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ छेड़छाड़ के मामले में 30 वर्षीय राम कुमार चौधरी गवाह था। आरोपी पक्ष द्वारा गवाह को बयान बदलने के लिए लगातार धमकाया व प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में युवक के अपने परिजनों को बताया था। युवक ने आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर 14 अक्टूबर 2021 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया था।
विज्ञापन


परिजनों तथा अन्य लोगों के दर्ज बयान के आधार पर छेड़छाड़ के आरोपियों की प्रताड़ना से तंग होकर युवक के फांसी लगाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण पटेल, सौरभ पटेल, शिव कुमार पटेल, ऋषि पटेल, नागराज पटेल, वृंदावन पटेल, यमराज पटेल व गजराज पटेल के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed