{"_id":"61d1a79454dac90c702c6492","slug":"jabalpur-perthcare-diagnostics-lab-was-operated-illegally-35-collection-centers-were-kept-open-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: अवैध रूप से संचालित थी पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब, शहर में खोल रखे थे 35 कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: अवैध रूप से संचालित थी पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब, शहर में खोल रखे थे 35 कलेक्शन सेंटर
Sun, 02 Jan 2022 11:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:43 PM IST
सार
सिटी अस्पताल के पार्किग एरिया में अवैध रूप से चल रही पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब पर कार्रवाई की है। सीएचएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल लैब बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा संबंधित थाने को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी अस्पताल के पार्किग एरिया में अवैध रूप से चल रही पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब पर कार्रवाई की है। उन्होंने शहर भर में 35 कलेक्शन सेंटर भी खोल रखे थे। सीएचएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल लैब बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा पैथालॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को पत्र भी लिखा गया है।
सीएचएमओ रत्नेश कुररिया ने बताया कि रसल चैक स्थित सिटी अस्पताल के पार्किंग एरिया में गत चार साल से पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब संचालित थी। पैथालॉजी लैब संचालन के लिए सीएमएचओ से अनुमति पत्र लेना आवश्यक है। बिना अनुमति पत्र प्राप्त किए अवैध रूप से लैब संचालित की जा रही थी। इसके अलावा शहर भर में लगभग 35 कलेक्शन सेंटर भी संचालित थे। इसमें कोविड के सैंपल का कलेक्शन किया जाता था।
जिला स्तरीय कमेटी ने सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान पाया गया कि लैब का स्टाफ भी अप्रशिक्षित है। टीम ने कार्रवाई करते हुए कलेक्शन सेंटर बंद करवा दिए हैं। इसके अलावा लैब बंद करने के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है। अवैध रूप से संचालित लैब पर कार्रवाई करने के लिए ओमती पुलिस को पत्र लिखा गया है।