फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Perthcare Diagnostics Lab was operated illegally, 35 collection centers were kept open in the city

जबलपुर: अवैध रूप से संचालित थी पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब, शहर में खोल रखे थे 35 कलेक्शन सेंटर

Sun, 02 Jan 2022 11:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 11:43 PM IST
सार

सिटी अस्पताल के पार्किग एरिया में अवैध रूप से चल रही पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब पर कार्रवाई की है। सीएचएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल लैब बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा संबंधित थाने को पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Perthcare Diagnostics Lab was operated illegally, 35 collection centers were kept open in the city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सिटी अस्पताल के पार्किग एरिया में अवैध रूप से चल रही पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब पर कार्रवाई की है। उन्होंने शहर भर में 35 कलेक्शन सेंटर भी खोल रखे थे। सीएचएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल लैब बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा पैथालॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


सीएचएमओ रत्नेश कुररिया ने बताया कि रसल चैक स्थित सिटी अस्पताल के पार्किंग एरिया में गत चार साल से पर्थकेयर डायग्नोस्टिक्स लैब संचालित थी। पैथालॉजी लैब संचालन के लिए सीएमएचओ से अनुमति पत्र लेना आवश्यक है। बिना अनुमति पत्र प्राप्त किए अवैध रूप से लैब संचालित की जा रही थी। इसके अलावा शहर भर में लगभग 35 कलेक्शन सेंटर भी संचालित थे। इसमें कोविड के सैंपल का कलेक्शन किया जाता था।
विज्ञापन


जिला स्तरीय कमेटी ने सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान पाया गया कि लैब का स्टाफ भी अप्रशिक्षित है। टीम ने कार्रवाई करते हुए कलेक्शन सेंटर बंद करवा दिए हैं। इसके अलावा लैब बंद करने के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है। अवैध रूप से संचालित लैब पर कार्रवाई करने के लिए ओमती पुलिस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed