{"_id":"62286a44b932ae64d71b5a6c","slug":"jabalpur-paralyzed-youth-kidnapped-for-rs-15-lakh-dead-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: लकवाग्रस्त युवक का 15 लाख रुपये के लिए अपहरण, जंगल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: लकवाग्रस्त युवक का 15 लाख रुपये के लिए अपहरण, जंगल में मिली लाश
Wed, 09 Mar 2022 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:53 PM IST
सार
जबलपुर में एक 25 वर्षीय लकवाग्रस्त युवक की लाश जंगल में मिली है। युवक के परिजनों के अनुसार युवक का 15 लाख रुपये के लिए अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
जंगल में मिली युवक की लाश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में रेत कारोबारी के लकवाग्रस्त 25 वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक का अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। करीब एक हफ्ते बाद युवक का शव जंगल में मिला है। गोसलपुर थाना प्रभारी एन आर सिन्हा ने बताया कि राहुल सिंह का पिछले सप्ताह अपहरण कर लिया गया था और मंगलवार को उसकी लाश अपने पैतृक गांव गोसलपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर धर्मपुर वन क्षेत्र में एक खाई में मिली है।
पीड़ित के पिता ने शव पर मिले कपड़े और जूतों की पहचान अपने बेटे के रूप में की है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जंगल में लाश मिलने की सूचना एक चरवाहे ने पुलिस को दी थी। युवक के दाहिने पैर और हाथ में लकवा थे, जिसके चलते वह चल फिर नहीं पाता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो मार्च को घर से बाजार के लिए निकला था, जिसके बाद से घर से लापता था। उसके पिता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसके सुरक्षित घर वापस भेजने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
कक्षा दसवीं में लकवा लगने के कारण राहुल के एक तरफ का हिस्सा कमजोर हो गया था। मृतक की अप्रैल शादी होनी थी। विभागीय सूत्रों को अनुसार अपहरण व हत्या की वारदात में शामिल तीन व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना के विरोध में क्षेत्रीय नागरियों ने बुधवार को गोसलपुर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।