फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Paralyzed youth kidnapped for Rs 15 lakh, dead body found in forest

जबलपुर: लकवाग्रस्त युवक का 15 लाख रुपये के लिए अपहरण, जंगल में मिली लाश

Wed, 09 Mar 2022 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 02:53 PM IST
सार

जबलपुर में एक 25 वर्षीय लकवाग्रस्त युवक की लाश जंगल में मिली है। युवक के परिजनों के अनुसार युवक का 15 लाख रुपये के लिए अपहरण किया गया था।

विज्ञापन
Jabalpur: Paralyzed youth kidnapped for Rs 15 lakh, dead body found in forest
जंगल में मिली युवक की लाश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में रेत कारोबारी के लकवाग्रस्त 25 वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक का अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। करीब एक हफ्ते बाद युवक का शव जंगल में मिला है। गोसलपुर थाना प्रभारी एन आर सिन्हा ने बताया कि राहुल सिंह का पिछले सप्ताह अपहरण कर लिया गया था और मंगलवार को उसकी लाश अपने पैतृक गांव गोसलपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर धर्मपुर वन क्षेत्र में एक खाई में मिली है।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने शव पर मिले कपड़े और जूतों की पहचान अपने बेटे के रूप में की है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जंगल में लाश मिलने की सूचना एक चरवाहे ने पुलिस को दी थी। युवक के दाहिने पैर और हाथ में लकवा थे, जिसके चलते वह चल फिर नहीं पाता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो मार्च को घर से बाजार के लिए निकला था, जिसके बाद से घर से लापता था। उसके पिता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसके सुरक्षित घर वापस भेजने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। 
विज्ञापन


कक्षा दसवीं में लकवा लगने के कारण राहुल के एक तरफ का हिस्सा कमजोर हो गया था। मृतक की अप्रैल शादी होनी थी। विभागीय सूत्रों को अनुसार अपहरण व हत्या की वारदात में शामिल तीन व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना के विरोध में क्षेत्रीय नागरियों ने बुधवार को गोसलपुर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed