फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News: When two wives left, neighbors started teasing them by calling Naamard, troubled middle-aged hanged, neighbors jailed

Jabalpur News: दो पत्नी छोड़कर गईं तो पड़ोसी नामर्द कहकर चिढ़ाने लगे, परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी, पड़ोसियों को जेल

Thu, 19 May 2022 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 07:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पड़ोसियों द्वारा नामर्द कहने से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में दो पड़ोसी दंपति को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने चोर लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Jabalpur News: When two wives left, neighbors started teasing them by calling Naamard, troubled middle-aged hanged, neighbors jailed
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जबलपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट के आधार पर मामले में दो पड़ोसी दंपति को आरोपी बनाया गया है। नोट में लिखा था कि ये पड़ोसी उसे नामर्द कहकर चिढ़ाते हैं। इसी वजह से जान दे रहा हूं। कोर्ट ने चोर लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन


 सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार गोहलपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मुरली खत्री (53) ने 24 अप्रैल को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें लिखा था कि पड़ोसी उसे नामर्द कहकर मजाक उड़ाते हैं। जिसके कारण वह आत्महत्या कर रहा है। सुसाइड नोट में चार पड़ोसियों के नाम भी लिखे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि मुरली की पहली पत्नी विवाह के कुछ साल बाद छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी पर दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके कारण पड़ोस में रहने वाले सुशील सोनी उसकी पत्नी रोशनी सोनी, राजेश तथा उसकी पत्नी पूजा उसे नामर्द कहकर चिढ़ाते थे। इसके कारण उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने गुरुवार को दोनों दंपतियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed